कन्नौज पुलिस ने कसी कमर, चेक किये संदिग्ध।। kannaoj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कन्नौज पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान जनपद में घटित वारदातों को ध्यान मेें रखते हुए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार सुबह से ही सार्वजनिक स्थलों बाजारों व बैंकों आदि में तलाशी अभियान चलाकर संदिग्धों की खोजबीन कर जिम्मेदारों को उनके दायित्वों के प्रति उचित निर्वहन के बारे में हिदायत दी।
      आपको बता दें कि कन्नौज पुलिस ने बताया कि, यदि किसी तरह का संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो, उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाये। जिससे समय रहते उचित कार्यवाही अमल में लायी जा सके। 
      सबसे पहले अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी श्रीकान्त प्रजापति, प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा दलबल के साथ सरायमीरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे जहां बैंक केे सुरक्षाकर्मी व अन्य बैंक कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसकेे अलावा बैंक में दिखाई देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई।
       वहीं पुलिस द्वारा बैंको में लगे एटीम भी चेक किए गये। ए0टी0एम0 के अन्दर एक समय एक ही व्यक्ति को जाने दिया जाये। संदिग्धों की तलाश में निकली पुलिस टीम ने अनेक बैंकों के ए0टी0एम0 चेक किये और वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी को जरूरी दिशा निर्देश दिये। भारतीय स्टेट बैंक के ए0टी0एम0 मेें एक साथ तीन व्यक्तियों का प्रवेश देखकर क्षेत्राधिकारी का पारा चढ गया और उन्होंने सुरक्षाकर्मी को फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि, ए0टी0एम0 के अन्दर एक समय में एक ही व्यक्ति को प्रवेश दिया जाये। जिससे किसी उपभोक्ता को परेशानी न हो और उसकेे कार्ड या पासवर्ड की गोपनीयता भंग न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ