लुटेरों ने पहले मुनीब को मारी गोली फिर लूटी अंग्रेजी शराब की दुकान।।kushinagar news।।

।। पैर में गोली लगने से घायल हुआ मुनीब।।
अनिल यादव
कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अहिरौलीदान मे स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर आज  रात्रि अज्ञात हमलावरों ने मुनीब के पैर में गोली मारकर दिन भर की बिक्री का रुपया लूट लिए इस घटना के बाद चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बिहार सीमा पर स्तिथ इस दुकान पर इस सत्र में यह दूसरी घटना है इसके पूर्व भी उच्चकों ने चौराहे पर फायर झोंक दहसत फैलाया था।
          जानकारी के अनुसार ग्राम सभा अहिरौलीदान स्थित अंग्रेजी  शराब की दुकान पर आज देर शाम दो युवक पल्सर मोटरसाइकिल से आये व दुकान के मुनीब राम बाबू से रायल स्टेज विस्की की चार बोतलों की मांग की। मुनीब दारू की बोतल जब ग्रिल के रास्ते उन ग्राहकों को देने लगा, इसी बीच दारू के साथ उन लोगो ने मुनीब का हाथ पकड़ लिया तथा असलहा दिखा कर गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। भय से भयभीत मुनीब गेट खोल दिया तो वे दोनों युवक मुनीब की कमाई के दिन भर का पैसा दराज से निकालने लगे, जिसका विरोध मुनीब करने लगा। मुनीब का विरोध करता देख व भय कायम करने के धेय्य से उन लोगो ने मुनीब के ऊपर गोली दाग दिया तथा गल्ला में पड़ा दिन भर की बिक्री का पैसा लेकर फरार हो गए। लेकिन यह संयोग ही रहा कि, गोली मुनीब के दाहिने पैर  में लगी।
      वहीं अब मुनीब खतरा से बाहर बताया जा रहा है। उतर प्रदेश व बिहार की सीमा पर स्तिथ इस अंग्रेजी शराब की दुकान में यह पहली घटना नही है। इसी सत्र में इससे पूर्व भी उच्चकों ने यहां हवा में गोलियां चला कर दहसत कायम करने का काम किया था। सीमा के अंतिम छोर पर स्तिथ इस दुकान पर हमेशा गुलजार रहता है और हमेशा किसी अनहोनी का भय भी ग्रामीणों में बना रहता है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँच स्थनीय पुलिस छनबीन में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ