लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनाई गई 145 वी जयंती।। kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: समाजवादी पार्टी कार्यालय कन्नौज पर लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 जयंती धूम धाम से मनायी गयी।
      आपको बता दें कि, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, उनका जन्म गुजरात के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीति जीवन मे किसानो के लिये कई आंदोलन किये। उनमें से खेड़ा आंदोलन प्रमुख था। जब अंग्रेजों को उनकी अगुआई मे हुये किसानो के आंदोलन के आगे झुकना पड़ा था।
       सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि, स्वतंत्रता से पहले खंड खंड पड़े देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किसी ने किया है तो उसका सारा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। सरदार पटेल एक बार जो ठान लेते थे वो कर दिखाते थे। जिसका जीता जागता उदाहरण हैदराबाद के निजाम द्वारा भारत मे विलय ना करने की घोषणा पर सरदार पटेल ने भारतीय सेना को भेजकर निजाम के हैदराबाद को भारत मे शामिल करने के लिये मजबूर कर दिया।
       आज हम उनकी जयंती पर ये शपथ ले कि, देश की एकता पर  हम सभी भारतीय को उनके बताये गये रास्तो पर चलने का संकल्प लेते है।
     इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, संजय दुबे,  पूर्व ब्लॉक प्रमुख इन्द्रेश यादव, सदर ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव, कैश खाँ, अमित मिश्रा, सत्येन्द्र यादव, भोले कुरेशी, राकेश कटियार, शोभित दुबे, कल्लू शर्मा, निष्कर्ष कटियार, फिरोज खाँ, पारले, मोहित यादव, राकेश कठेरिया, राम वीर कठेरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ