रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित स्टैण्डर्ड पब्लिक में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती व पूर्व प्रधानमन्त्री श्रीमती इन्दिरा गॉधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। कार्यक्रम का आरम्भ सर्वप्रथम प्रधानाचार्य राजीव सिंह के द्वारा सरदार पटेल एवं श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि, देश की स्वतंत्रता के पश्चात सरदार पटेल की पहली प्राथमिकता 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में मिलाना और भारतीय एकता का निर्माण करना था और इस कार्य को उन्होनें बिना कोई खून बहाये पूर्ण कर दिखाया। भारत के एकीकरण में उनके महान योगदान के लिए उन्हे भारत का लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम से सम्बन्धित एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें रिचा त्रिपाठी, अभिनव सिंह, भूमिका, आख्या, अंश आदि छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों को रखा।
इस अवसर पर विद्यालय की को-आर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव, शिवांग अवस्थी, सुलेमान, आलोक पाण्डेय, ममता श्रीवास्तव सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ