रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के इन्हौना रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पूण्य तिथि व लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती संयुक्त रूप से मनाई।
आपको बता दें कि, कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद सैकड़ों कांग्रेसियों ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी तथा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा ने कहा कि, रायबरेली में विकास की अविरल धारा बहने वाली कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का आज बलिदान दिवस है। उनके फौलादी इरादों और निडर फैसलों की सीख हर कदम पर कांग्रेसियों का मार्गदर्शन करती है और करती रहेगी।
उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने भारत की निडर महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि और शत्-शत् नमन् किया।
इस मौके पर भरत मिश्रा, हरिचरन पासी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अखिलेश त्रिवेदी, शिव नायक सिंह, छेदीलाल पासी, राजकुमार लोधी, दिनेश मिश्रा, राहुल सिंह, जीतू पंडित, रामचंद्र सिंह, कन्हैया लाल यादव, राज करन सिंह, हौसिला प्रसाद तिवारी, अंकुर जायसवाल, रिन्कू वैश्य, प्रिन्सू वैश्य, हनोमान जायसवाल, सफदर अली आदि लोग उपस्थित रहे।

1 टिप्पणियाँ
Bahut sahi
जवाब देंहटाएं