सदर कोतवाली क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी को लेकर बैठक ।। Kannauj news ।।

आलम कुरेशी
कन्नौज: बुधवार को हम्मालीपुरा स्थित मदरसा अलजामेअतुल अहमदिया में रबीउल अव्वल शरीफ के जुलूस को लेकर काजिए जिला मौलाना अहमद सईद मुजद्दिदी की अध्यक्षता में बैठक की गयी, जिसमें कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जुलूसे मोहम्मदी के बारे में जानकारी देते हुए मौलाना जियाउलकमर मुजद्दिदी ने बताया कि, जुलूस हजरत मोहम्मद साहब की (जन्म दिवश) की खुशी में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। जुलूसे मोहम्मदी दस नवम्बर को अपनी पुराने रीति रिवायतों के साथ निकाला जाएगा।
      आपको बता दें कि, जुलूस मोहम्मदी के बारे जानकारी देते हुए हाजी मोहम्मद हशीम वारसी ने बताया कि, शहर व गाँव के तमाम जुलूस सरायमीरा व मकरन्दनगर होते हुए बोर्डिंग ग्राउंड में  इकट्ठा होकर शहर की जामा मस्जिद के रास्ते हाजीगंज  स्थित ईदगाह के मैदान में जुलूस मोहम्मदी मुकम्मल होगा।
     बैठक में मौजूद मौलाना नूरुद्दीन आफाकी ने जुलूसे मोहम्मदी में सभी से अमन व शान्ती बनाए रखने की अपील की है।
       इस मौके पर  नफीस हाशमी, अरशद खान, हाजी शमशुल खान, खलीफा उबैदुल हसन, वसीउद्दीन खान व शहर के अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ