महराजगंज/रायबरेली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक तरफ जहां तहसील सभागार में महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ थोड़ी ही देर बाद एक महिला फरियादी ने तहसीलदार अजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए है।
आपको बता दें कि, तहसीलदार अजय कुमार अक्सर विवादों में ही रहते थे। महिला दिवस के दिन अजय कुमार की कार्यशैली से परेशान अधिवक्तओं ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा काटा था। जिसको संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल तहसील महराजगंज से हटाते हुए सलोंन तहसील का कार्यभार सौंपा।
वहीं महिला फरियादी नीतू सिंह पत्नी चन्द्रमौल निवासिनी सिक्का खेड़ा मजरे ओई तहसील महराजगंज ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया कि, एक मुकदमे के पैरवी में वह तहसील अाई थी, उसी समय हल्का लेखपाल प्रीति गुप्ता के द्वारा चैंबर में बुलाया गया। जब प्रथिनी चैंबर में गई, तो हल्का लेखपाल और तहसीलदार जबरन हस्ताक्षर करवाने लगे। इनकार करने पर तहसीलदार ने हाथ पकड़ कर चैंबर से बाहर भागने लगे, और प्रार्थिनी को जूता लेकर मारने दौड़े। अरुण का कारनामा यहीं नहीं रुका तहसीलदार ने पीड़िता के पति को भला बुरा कहा। शिकायत कर्ता ने सीसीटीवी कैमरे में जांच कराकर तहसीलदार अजय कुमार व हल्का लेखपाल प्रीति गुप्ता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ