पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जमकर चली लाठियां दोनों पक्षों से 3 लोग घायल।। Raebareli news ।।

 महराजगंज थाना क्षेत्र के गांव में दो पक्षों चली लाठियोंं से घायल हुए युवक। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे रिशाल मजरे कुसमहुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले गाली गलौज व उसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे दोनों पक्षों के कुल मिलाकर 3 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को पकड़कर थाने ले आई है।

    आपको बता दें कि, पुलिस को मिली तहरीर के मुताबिक एक पक्ष की ओर से दिनेश कुमार पुत्र नन्हू लाल ने आरोप लगाया है कि, वह दिन में अपने घर से बाहर निकल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के राम हेत पुत्र गुरुदीन और राजू पुत्र छेदा लाल तथा राम करन पुत्र छेदालाल ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों लाठी-डंडों से लैस होकर उसके ऊपर हमला बोल दिया। चिल्लाने पर सुरेश व पिंटू छुड़ाने दौड़े, तो तीनों ने उन पर भी हमला बोल दिया। जिससे दिनेश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।

दो पक्षों में चली लाठियों से घायल युवक फोटो: एसके इंडियाा न्यूज़।

   वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राजू पुत्र छेदा लाल ने आरोप लगाया है कि, प्रति पक्षीगणों सुरेश व दिनेश पुत्र नान्हू तथा दिनेश के लड़के पिंटू ने लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके चिल्लाने पर रामहेत और रामकरण छुड़ाने आए, तो प्रतिपक्षी गणों ने उन पर भी हमला बोल दिया। जिससे राजू और राम हेत बुरी तरह घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक दूसरे के विरुद्ध एनसीआर पंजीकृत कर लिया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ