रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर मजरे लोधवा मऊ में देर साम बच्चों बच्चों के हुए विवाद में बड़े कूद पड़े, और 2 दबंगों ने एक महिला पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। देर शाम को पति घर लौटा और दूसरे पक्ष से महिला को घायल करने की वजह पूछी, तो मनबढ़ दबंगों ने उसके पति को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने भुक्तभोगी महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, भुक्तभोगी कलावती पत्नी अर्जुन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, शाम को उसके दो छोटे-छोटे बच्चे घर के बगल में जंगल जलेबी के फल बीन रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के बच्चों से विवाद हो गया। भुक्तभोगी महिला कलावती अपने बच्चों को समझाने गई, इतने में पड़ोस के कल्लू उर्फ राम सजीवन और बुधई पुत्र ननकवा मौके पर आ गए, और गालियां देने लगे। महिला के विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से कलावती पर हमला बोल दिया। जिससे कलावती का सिर फट गया।
भुक्तभोगी का यही कहना है कि, काफी देर बाद उसका पति अर्जुन घर आया, और महिला के सिर पर लगी चोट को देखकर प्रतिपक्षी गणों से वजह पूछने गया तो दोनों ने उसको भी जमकर मारा पीटा। जिससे उसका बाया हाथ टूट गया। पुलिस में दी गई तहरीर के आधार पर कल्लू उर्फ राम सजीवन और बुधई पुत्र ननकवा के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर ली है। पीड़ितों को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।
कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मामले की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद छानबीन कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ