वैवाहिक कार्यक्रम के लिए छूल की टहनी काटने गए दलित युवकों को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

               घायल युवक। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे चोप सिंह मजरे सिकंदरपुर में दो लोगों ने दलित वर्ग के तीन युवकों को वैवाहिक संस्कार में प्रयुक्त होने वाली छेई ( छूल की टहनी) काटने गए युवकों को डाल काटने से मना करते हुए गाली गलौज की, और उन्हीं के हाथ की कुल्हाड़ी छीन कर तीनों दलित युवकों की जमकर पिटाई की। इससे तीनों युवक घायल हो गए। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    आपको बता दें कि, गांव निवासी शिव शंकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, वह अपने साथ अशोक और अर्जुन को लेकर वैवाहिक संस्कार में प्रयुक्त होने वाली छूल की डाली काटने के लिए गए हुए थे। तभी गांव के ही विकास सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह तथा पयऊ सिंह पुत्र अज्ञात मौके पर पहुंच गए, और छूल की डाल काटने से मना किया। भुक्तभोगी का कहना है कि, उनके यह कहने पर कि, यह तो आप का पेड़ नहीं है, दोनों दबंगों ने कुल्हाड़ियां छीन ली और उसके बेंट से तीनों लोगों को मारना शुरू किया, तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। दबंगों के हमले से तीनों युवकों को चोटें भी आई हैं। तीनों युवक जान बचाकर भाग आए, और पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी।

     कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मारपीट दलित उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी महराजगंज भेजा गया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तो की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ