महराजगंज/रायबरेली: एसके इंडिया न्यूज़ (SK India News) के द्वारा मऊ गांव में ताबड़तोड़ हुई 25 मौतों की खबर प्रमुखता से दिखाई जाने के बाद प्रशासन की नींद खुल गई है। समाचार संकलन के दौरान ग्रामीणों से हुई बातचीत और अधीक्षक से वार्ता करने के उपरांत सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राधाकृष्णन की अगुवाई में तीन डॉक्टरों सहित छह स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने मऊ गांव का दौरा किया, और प्रभावित क्षेत्रों में घर घर जाकर घरवालों से मिलकर जानकारी ली। साथ ही साथ खांसी जुकाम बुखार जैसे रोगों का पता लगाने के लिए सक्रिय की गई सर्विलेंस की टीम के कार्य का भी जायजा लिया गया।
मऊ गांव में प्रभावित मोहल्लों में कोरोना के लक्षणों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, साथ में अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।
आपको बता दें कि, डॉ राधाकृष्णन ने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है। महामारी का कोई भी मरीज यहां नहीं है। जिन लोगों को बुखार, खांसी, जुखाम जैसी समस्या है, उनका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि, इस समय वायरल फीवर का सीजन भी चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आह्वान किया कि, वह स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को देखकर छिपे नहीं, बल्कि उन्हें कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो बताने में हिचके नहीं।
मऊ गांव में प्रभावित मोहल्लों में कोरोना के लक्षणों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, साथ में अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।
टीम में अधीक्षक के साथ डॉ अनुज कुमार सिंह, आरएन सिंह, इबरार अहमद, बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य टीम ने इसके अलावा बरीबरा, मुरैनी, अतरेहटा, कस्बा महराजगंज का भी भ्रमण किया। इन स्थानों पर कोरोना से पीड़ित रहे, उन लोगों का भी जायजा लिया, जो पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में रखे गए थे। पीड़ितों में महराजगंज सीएचसी में तैनात एक x-ray टेक्निशियन भी शामिल है।
मऊ गांव में प्रभावित मोहल्लों में कोरोना के लक्षणों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम, साथ में अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

0 टिप्पणियाँ