रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लगाई गई फटकार के बाद जहां कोरोना की एंटीजन टेस्ट किट तथा आरटीपीसीआर में काफी तेजी आई है। तो वहीं लाख प्रयासों के बाद भी टीकाकरण के काम में तेजी नहीं आ रही है।
आपको बता दें कि, सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 2 दिनों से लगातार कोविड-19 संक्रमण का जांच कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार को जहां 68 एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच की गई, तो वहीं आरटी पीसीआर से 57 जांचे की गई। जबकि मंगलवार को एंटीजन टेस्ट के द्वारा 69 और rt-pcr से 60 टेस्ट किए गए। कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया।
यह जानकारी देते हुए शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, टीकाकरण अभियान में सोमवार को 9 लोगों ने और मंगलवार को 7 लोगों ने टीकाकरण कराया।

0 टिप्पणियाँ