सार........
⭕ अभियान के तहत विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं बच्चों ने भी किया वृक्षारोपण साथ ही उनके सुरक्षा के लिये संकल्प।
विस्तार.......
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत कालेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल वाजपेई के द्वारा शुरू किए गए वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कॉलेज परिवार और बच्चों को साथ लेकर जन जागरूकता हेतु पौधे रोपित किए गए।
आपको बता दें कि, कॉलेज के प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि, पौधा रोपण कार्यक्रम को जन अभियान बनाने के लिए हम सब को सामूहिक प्रयास करने होगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि, पृथ्वी पर मानव के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए पौधा रोपण कार्यक्रम को जीवन के अन्य जरूरतों के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है और वृक्ष लगाना हमारी परंपरा से जुड़ा है। पौधे हमारे जीवन का आधार है। पेड़ पौधे वातावरण के संतुलन में मुख्य भूमिका निभाते है। सभी बच्चों ने अपने घरों व आस पास एक एक पौधा लगाने का संकल्प लिया।
प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आम्रपाली, शमी एवं अन्य जल जीवन को लाभ पहुंचाने वाले वृक्षों के पौधों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट नियम एवं जानकारी दी, जिसमें लाभ एवं हानि से बच्चों को अवगत कराया।
बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण ओजोन लेयर, ग्रीनहाउस इफेक्ट एवं स्टाइल कंजर्वेशन हेतु उत्कृष्ट जानकारी दी गई तथा यह संकल्प भी लिया गया कि, एक व्यक्ति एक वृक्ष, अपने जीवन के जल कल्याण हेतु लगाएं, जिससे आने वाली पीढ़ी सुखद जीवन व्यतीत कर सके।
इस अवसर पर राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अनिमेष मिश्रा, सुरेंद्र प्रजापति, सरिता मिश्रा, शालिनी सिंह, अभिषेक राज त्रिपाठी, आदर्श शुक्ला, ज्योति जयसवाल, फातिमा, साधना सिंह, गर्वित सिंह, जय सिंह, राधा शुक्ला सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



0 टिप्पणियाँ