रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी चौराहे की मार्केट में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब 50 हजार का सामान पार कर दिया। सुबह भुक्तभोगी दुकानदार दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।
आपको बता दें कि, घटना बीती रात की है। कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज शिवगढ़ मार्ग पर गढ़ी चौराहे पर पोखरनी प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ल की मार्केट बनी हुई है। इसी मार्केट में दिलीप कुमार चौरसिया की कॉस्मेटिक की दुकान तथा अमर सिंह अपना दवाखाना चलते हैं। अज्ञात चोरों द्वारा शुक्रवार की देर रात दोनों अलग-अलग दुकानदारों के शटर का ताला तोड़कर दोनों दुकानों से करीब 50 हजार का माल पार कर दिया गया।
शनिवार की सुबह भुक्तभोगी दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है।समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया था।

0 टिप्पणियाँ