प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने किया वृक्षारोपण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। एसडीएम राजित राम गुप्ता, तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, बीडीओ वर्षा सिंह ने मऊ तथा पोखरनी गांव में बने अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र प्रताप सिंह व पोखरनी प्रधान प्रतिनिधि बबलू शुक्ल मौजूद रहे।

     आपको बता दें कि, एसडीएम राजित राम गुप्ता ने कहा कि, वृक्ष धरा के आभूषण है, इन्हीं से प्रकृति की सुंदरता है, मानव जीवन ही नहीं धरती पर रहने वाले सभी प्राणियों के लिए वृक्षों का होना जरूरी है। उन्होंने अपील करी है कि, बारिश का मौसम चल रहा है, सभी अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें, जिससे पर्यावरण का संतुलन बरकरार रहे।

      इस दौरान बीडीओ वर्षा सिंह, वैभव मिश्रा, प्रभारी एडीओ पंचायत आदित्य कुमार, एपीओ मनरेगा राजीव त्यागी, ग्राम विकास अधिकारी सर्वोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

     दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अभियान चलाकर वृक्षारोपण पोथी मेमोरियल स्कूल के मैदान किया गया। जिसमें 

प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, मण्डल अध्यक विवेक पांडेय, पूर्व प्रत्याशी भाजपा विधानसभा मातादीन पासी, सूर्य प्रकाश वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, शिव शंकर शुक्ल, राम प्रकाश गौतम, संतलाल लोधी, द्वारिका सिंह आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ