रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां कोतवाली क्षेत्र के चिलौली गांव के पास शारदा नहर पर दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां पर पखनपुर निवासी विजय प्रकाश पुत्र सत्यनारायण को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कन्हैया व अशोक का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के चिलौली गांव के नजदीक शारदा नहर पुल पर लगभग 1.30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक मोटरसाइकिल पर कन्हैया पुत्र रामेश्वर निवासी फुलवरिया थाना ढाका जिला मोतिहारी बिहार, फेरी करके लौट रहा था, तभी विजय प्रकाश पुत्र सत्यनारायण निवासी पखनपुर और अशोक पुत्र राम निवासी पखनपुर किसी काम से जा रहे थे और दोनों मोटरसाइकिले अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गई, जिसमें तीनों व्यक्ति चोटिल हो गए। राहगीरो की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों चोटहिलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया, जहां चिकित्सक डॉक्टर अनिल भारद्वाज ने विजय प्रकाश पुत्र सत्यनारायण निवासी पखन पुर को मृत्यु घोषित कर दिया, वहीं कन्हैया पुत्र रामेश्वर, अशोक पुत्र राम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया है।
मामले में बछरावां कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि, घटना की जानकारी मिली है, एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो व्यक्ति गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर हैं। जिनका इलाज जारी है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ