रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के पहरे मऊ के पास दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दे कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना आज शनिवार लगभग 12:15 बजे दिन की है। पूरे सिंघाराय महराजगंज का रहने वाला सुरेश कुमार (45) पुत्र श्री राम महराजगंज से दुसौती रोड पर जा रहा था तभी पहरे मऊ के आगे सामने से आ रहे बाइक सवार संत सेवक (20) पुत्र सहब दीन निवासी गोसाई का पुरवा सिधौना की आपस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि, दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दोनों चोटहिलों को 108 एंबुलेंस की मदद से लादकर सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार कर सुरेश कुमार पुत्र श्री राम की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे बाइक सवार संत सेवक का इलाज यही चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ