न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन ने गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुओं के सम्मान में किया वृक्षारोपण

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गुरुओं के सम्मान में छात्रों के साथ वृक्षारोपण कर गुरु पूर्णिमा का पर्व धूम धाम से मनाया गया। 

     आपको बता दे कि, सर्वप्रथम प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) अनिल कुमार एवं डी0एल0एड0 प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, डॉ0 अरुण चौधरी आदि प्राध्यापको ने मां सरस्वती का पूजन कर गुरुओं के प्रति अपने श्रद्धा सुमन समर्पित किया। गुरु पूर्णिमा को यादगार बनाए रखने के उपददेश से प्राचार्य ने छात्रों के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी नियोजन किया।

      वृक्षारोपण अभियान में पीपल, बरगद, नीम, जामुन, सागौन, अमरूद, आम आदि फलदार एवं छायादार वृक्ष विद्यालय परिसर में रोपित किए गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स का सहयोग रहा, साथ में प्राचार्य ने लगाए गए वृक्षों के संरक्षण हेतु छात्रों की टोलियां बनाकर परिसर में लगाए गए पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी। 

     छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि, गुरु की महिमा एवं वृक्षों की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता, दोनों का अवतार मानव जाति के कल्याण के लिए ही हुआ है। गुरु ज्ञान के माध्यम से तो वृक्ष अपनी शीतल सुगंधित हवा एवं परोपकार के माध्यम से सेवा भावना की शिक्षा देते हैं। 

     वृहद वृक्षारोपण में डॉ0 जितेंद्र सिंह, डॉ0 रश्मि श्रीवास्तव, डॉ0 गुलाम सब्बानी, खुशबू सिंह, प्रवीण शर्मा, रेखा मिश्रा, कोमल वर्मा, अनीता मौर्या, डॉ0 वंदना पांडेय, डा0 उपासना, उदय सिंह, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ