अब दूधिया रोशनी से जगमगाएगा सिकंदरपुर गांव का महारानी चौक थान, सपा विधायक ने दी सौगात

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: यूपी के रायबरेली में सिकंदरपुर गांव का महरानी चौक थान अब दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा। बछरावां से सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने बाबा राम केवल अनशनकारी के आग्रह पर सिकंदरपुर गांव को बड़ी सौगात दी है। शाम होते ही गांव का महरानी चौक थान समेत पूरा गांव हाई मास्क लाइट की दूधिया रोशनी से जगमगाने लगेगा। गांव में विधायक निधि फंड से हाई मास्क लाइट की स्थापना कराई गई है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर गांव की आबादी करीब एक हजार तीन सौ है। बाबा रामकेवल अनशनकारी के आग्रह पर विधायक श्याम सुंदर भारती ने रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करवाने का भी आश्वासन दिया है। गांव होने के बावजूद यहां सुविधाएं शहर जैसी बनाने का विधायक ने आश्वासन दिया है। गांव में हाई मास्क लाइट की स्थापना होने से ग्रामीण गदगद हैं।

     गांव में प्रकाश व्यवस्था को लेकर बाबा राम केवल अनशनकारी ने बछरावां विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक श्याम सुंदर भारती से पिछले दिनों गांव में हुए एक कार्यक्रम समारोह में हाई मास्क लाइट की स्थापना कराने का अनुरोध किया था। कार्यक्रम के मंच से बाबा राम केवल अनशनकारी ने विधायक श्याम सुंदर भारती द्वारा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की जमकर सराहना करते हुए सिकंदरपुर गांव के महारानी थान चौक पर हाई मास्क लाइट लगवाने की सिफारिश की थी। इसके बाद विधायक श्याम सुंदर भारती द्वारा ग्राम पंचायत में आवश्यकतानुसार सोलर लाइट लगवाने के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है। गांव के अंदर सार्वजनिक और धार्मिक स्थल चयनित किए जा रहे हैं।

     सपा विधायक श्याम सुंदर भारती का प्रयास सराहनीय: समाजसेवी बाबा राम केवल अनशनकारी ने बताया कि, हाई मास्क लाइट की स्थापना होने से महारानी चौक थान और गांव की गलियां प्रकाशयुक्त रहेगी। लाइट रहने पर लोगों को अंधेरे में आवागमन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि, महारानी थान चौक पर हाई मास्क लाइट लगने से गांव वालों को बड़ी सुविधा मिली है। अब बारिश में भी विद्युत रहने पर अंधेरा नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ