महराजगंज/रायबरेली: बेमौसम हुई बरसात के साथ-साथ तेज हवा के झोंके के चलते बीते 24 घंटों के अंदर कई बार हुई बरसात से आम जन जीवन पर बुरा असर पड़ा है। सबसे अधिक परेशानी तो महराजगंज से इन्हौना जाने वाली सड़क का हुआ है। जहां पानी सड़क पर भर जाने से आवागमन में भारी दिक्कत हुई है। क्योंकि जगह-जगह सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से यह अंदाजा ही नहीं लग पाया कि, कहां गड्ढा है। कई साइकिल सवार और बाइक सवार घायल भी हो गए।
सीन नंबर 1: महराजगंज इन्हौना मार्ग, ग्राउंड रिपोर्ट एसके इंडिया न्यूज़।आपको बता दें कि, बीती रात हुई मूसलाधार बरसात से सब्जी की फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मोन, कुशमहुरा, पूरे रानी, ओथी, पोखरनी, कोटवा मदनिया, कुसुढ़ी सागरपुर, बावन बुजुर्ग बल्ला, जिहवा में जहां सब्जियों की खेती आमतौर पर की जाती है, यहां बरसात का बुरा असर पड़ा है।
बेमौसम हुई बरसात से भिंडी की फसल को नुकसान: मोन गांव के रहने वाले रोहित मौर्य ने बताया कि, उनकी 10 विसुवा टमाटर की फसल वाले खेत में पानी भर गया, और पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। बेमौसम हुई बरसात से तरोई की फसल को नुकसान: वहीं इसी गांव के सब्जी उत्पादक भागीरथ मौर्य ने बताया कि, तरोई और खीरा की फसल जलमग्न हो जाने से काफी नुकसान हुआ है।बेमौसम हुई बरसात से टमाटर की फसल को नुकसान: जबकि सुरेश मौर्य ने बताया कि, लगातार हुई बरसात से उनका 10 बिस्वा भिन्डी, तरोई तथा बैैंंगन की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बेमौसम हुई बरसात से आम की फसलों को भी हुआ भारी नुकसान: क्षेत्र में इमामगंज, खैरहना, पहरेमऊ, हसनगंज, अत्रेहटा, मऊ गर्बी आदि गांव में आम के फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। पानी के साथ-साथ तेज हवा चलने से कच्चे फल बड़ी तादाद में टूट कर गिर पड़े हैं। पहरे मऊ/अशरफाबाद के रहने वाले आम के किसान आनंद सिंह उर्फ काका ने बताया कि, बेमौसम हुई बरसात और आंधी तूफान ने आम के किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। भारी तादाद में फल पेड़ से टूट कर गिर गए हैं। जिससे किसान आहत है।सीन नंबर 2: महराजगंज इन्हौना मार्ग, ग्राउंड रिपोर्ट एसके इंडिया न्यूज़।







0 टिप्पणियाँ