रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आज दिनांक 22/10/20 को संकुल स्तरीय मासिक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिलगी में खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया के मुख्य अतिथि के रुप में सम्पन्न हुयी।
बैठक में विभागीय सूचनाओं के संप्रेषण के साथ- साथ मेजबान विद्यालय के SAT 2 रिजल्ट का वितरण एवं विद्यालय के "मीना कक्ष, पिंक शिकायत पेटिका, लर्निग कार्नर, किचेन गार्डेन, समर्सिबल एवं "किचेन के भवन" का लोकार्पण BEO के द्वारा किया गया है।
आपको बता दें कि, बैठक में विशेष आमंत्री SRG राजवंत सिंह तथा समस्त APR's ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष RSM वीरेन्द्र सिंह के द्वारा की गई।
अपने संबोधन में मुख्यातिथि कनौजिया ने शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुए संकुल के सभी विद्यालय में कराए कार्यो के लिए समस्त प्रधानाध्यापकों की सराहना की, तथा शासन की समस्त योजनाओं को विद्यालय में लागू करने का निर्देश दिया उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान कर सशक्त बनाने के लिए इस विद्यालय की तरह ही हर विद्यालय में "पिंक शिकायत पेटिका"स्थापित करने एवं निर्देशानुसार प्राप्त शिकायतों का अपने स्तर या प्रशासन का सहयोग प्राप्त कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। SRG राजवंत सिंह जी ने मिशन प्रेरणा के तहत "प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची एवं प्रेरणा तालिका" की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला, अपने संबोधन में वीरेंद्र सिंह ने BEO सर को आश्वस्त किया कि, ब्लाक का हर शिक्षक अमावां को प्रेरक ब्लाक बनाने के लिये कटिबध्द है।
मेजबान प्र0अ0/संकुल शिक्षक शफीकुर्रहमान ने अपने संकुल के त्वरित रूप से कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्र0अ0 PS खैरा ऊषा देवी एवं प्र0अ0 PS नेवाजगंज RP अवस्थी को BEO सर के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कराया।
विद्यालय के परिवेशीय संवर्धन में सहयोग हेतु रसोइयों को भी प्रोत्साहित किया गया। अंत में मुख्यातिथि महोदय को विद्यालय परिवार ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0अम्बेडकर का चित्र प्रतीक स्वरूप भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व विद्यालय परिवार ने सभी अतिथि गणों का स्वागत माला, फूल एवं बैज अलंकरण के साथ किया। मेजबान ई0प्र0अ0 ने अपने संबोधन में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अतिथिगणों सहित उपस्थिति सभी शिक्षकों ने विद्यालय का पूर्ण अवलोकन कर विद्यालय के बाह्य एवं आन्तरिक वातावरण के बेहतर सृजन हेतु विद्यालय के स्टाफ़ की जमकर सराहना की।मुख्य अतिथि कनौजिया ने ई0प्र0अ0 शफीकुर्रहमान एवं स0 शिक्षिका मीना को विद्यालय में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया।निश्चित ही विद्यालय परिवार इस सम्मान का हकदार है, जिसने अनुकरणीय विद्यालय बनाने का कार्य किया, इनके विद्यालय के प्रति समर्पण की जितनी भी सराहना की जाय, कम है।
इस अवसर नोडल संकुल अमावां भाई रणविजय सिंह सहित समस्त सम्मानित ARP's बंधु एवं संकुल के समस्त संकुल शिक्षक सहित सभी प्र0अ0 उपस्थित रहे।







0 टिप्पणियाँ