बिजली के तार आपस में लड़ने और गिरी चिंगारी से गेहूं के खेत में लगी आग।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में विद्युत लाइनों में आए दिन हो रही फाल्ट का खामियाजा किसान  भुगत रहे है। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के कोटवा मोहम्मदाबाद गांव के अकबरपुर में शार्ट सर्किट से गिरी चिंगारियां एक पके हुए गेहूं के खेत में गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते डेढ  बीघे  में खडा पूरा गेहूं जलकर राख हो गया। लगभग 20000 का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
       आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक अकबरपुर गांव के रहने वाले सत्यनारायण यादव के खेतो के बीच से हाईटेंशन लाइन गई हुई है। संपूर्ण लाक डाउन लागू होने के कारण सतनारायण अपने फसलों की कटाई नहीं कर पाया था। दोपहर में 2:00 बजे तारों के आपस में लड़ जाने से चिंगारियां गिरी और आग लग गई। आग की लपटों को देखकर लोगों ने सत्यनारायण को खबर की।
      जब तक वह मौके पर पहुंचा पूरी फसल जलकर राख हो गई थी। इस दरमियान सैकड़ों लोग बाल्टी लेकर आए और ट्यूबवेल चलवा कर आग को आगे बढ़ने से रोका, नहीं तो और बड़ा नुकसान हो सकता था।
      घटना के बारे में तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, सूचना मिली है क्षति का आकलन करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ