अगले 14 दिनों तक घर के अन्दर परिवार से अलग रहने की दी गई सलाह।। Raebareli news ।।

शिवगढ़ में क्वारंटाइन 786 में से 174 को मिली छुट्टी
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र में बनाए गए 5 क्वरंटाइन सेंटरों में क्वारंटाइन किए गए कुल 786 लोगों में से बुधवार को 174 लोगों के क्वारंटाइन के 14 दिन पूरे होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है, और उन्हें अगले 14 दिनों तक घर के अन्दर परिवार से अलग रहने को कहा गया है।
       विदित हो कि, शिवगढ़ क्षेत्र में कुल 5 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए थे जिनमें 786 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। बुधवार को जिन लोगों के क्वारंटाइन के 14 दिन पूरे हो गए थे उनका स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करके घर भेज दिया गया है।
       जिसमें श्री बरखण्डी विद्यापीठ इण्टर कॉलेज शिवगढ़ से 13 , जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा से 32, श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज शिवगढ़ से 42, न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कालेज भवानीगढ़ से 41, केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ से 46 लोगों को घर भेजा गया है। 
      सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ के चिकित्सक विजय कुमार वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जयराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिन लोगों के 14 दिन पूरे हो गए थे उनका स्वास्थ्य परीक्षण करके घर भेजा गया है। जिससे कहा गए हैं कि अगले 14 दिनों तक घर के अन्दर परिवार से अलग रहे, ताकि किसी प्रकार के संक्रमण की स्थिति पाए जाने पर परिवार का कोई दूसरा व्यक्ति संक्रमित ना हो, कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया है।
      वहीं न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ के प्रभारी बनाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ में बाहर से आए कुल 150 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था, जिनमें 41 लोगों के 14 दिन पूरे होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। 
       वहीं जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा के प्रभारी बनाए गए ग्राम पंचायत अधिकारी सीताराम ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कुल 141 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था, जिनमें 32 लोगों के 14 दिन पूरे होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ में क्वारंटाइन शिवगढ़ क्षेत्र के अछई गांव के रहने वाले दुर्गेश तिवारी ने बताया कि रहने खाने-पीने एवं नाश्ते से लेकर साफ सफाई तक की बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। देखरेख में लगाया गया स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी बिल्कुल परिवार की तरह व्यवहार करते हैं, जिससे इतने दिन कैसे कट गए एहसास ही नही हुआ। जिसके लिए देखरेख में लगी टीम बधाई की पात्र हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ