गरीब के आशियाने में लगी आग, घास फूस की झोपडी सहित गृहस्थी जलकर खाक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के सिकंदर खेड़ा मजरे कुर्री गांव के रहने वाले एक गरीब के आशियाने के छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घास फूस की पूरी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है।
       आपको बता दें कि, मंगलवार देर शाम लगभग 6:00 बजे सिकंदर खेड़ा मजरे कुर्री गांव के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र गुरुप्रसाद के आशियाने में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देख ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक पूरा आशियाना व गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
      पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि, मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। आग के चलते पूरा घर व गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। परिवार के सामने भरण पोषण का संकट आ खड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र प्रजापति ने नुकसान का जायजा लिया है। उन्होंने हर संभव मदद दिलाने का पीड़ित परिवार को आश्वासन भी दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ