रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लाकों महराजगंज, शिवगढ़, बछरांवा मे बनाए गए 15 क्वांरटाइन सेंटरों में रखे गए 2682 परदेसियों में से 638 लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद आज उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, शासन के निर्देशानुसार जिन लोगों की 25 मार्च से कोंराटाईन अवधि शुरू हुई है। उन्हें चिन्हित करके आज 14 दिन पूरे हो जाने के बाद यह़ लिखित स्वघोषणा पत्र लेते हुए कि, वह घरों पर जाकर 14 दिन और कोरानटाइन रहेंगे, तथा इस दौरान उनके घरों पर एक पोस्टर भी लगवाया जाएगा जो, आगामी 14 दिनों तक उनके घरों पर लगा रहेगा।
आज महराजगंज ब्लॉक कें 394 शिवगढ़ ब्लॉक के 174 और बछरावां ब्लॉक से 70 लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटरों से मुक्ति देते हुए सरकारी व्यवस्था से उनके घरों तक छोड़ दिया गया है। महराजगंज ब्लॉक में बने आठ सेंटरों मे न्यू स्टैंडर्ड डिग्री कॉलेज सलेथू 41, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल कॉलेज सलेथ्रू में 82, डॉक्टर अंबेडकर डिग्री कॉलेज इंटर कॉलेज बल्ला में 67, पुरासी डिग्री कॉलेज में 56, पूरासी इंटर कॉलेज में 38, तथा जीआईसी हलोर में 65, जीजीआईसी महराजगंज में 10 लोगों को मुक्त किया गया है।
महराजगंज के कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, आज जो भी लोग मुक्त किए गए हैं, सभी को पुलिस की देखरेख में उनके गांव तक पहुंचा दिया गया है, और अपने परिवार में 14 दिन अलग रहने के निर्देश दिए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ