रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कानपुर देहात में आठ पुलिस जनों की हत्या के मामले में आज सपा नेताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और तहसील पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार आरके वर्मा को सौंपा। युवा सपा नेता और बछरांवा ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला एडवोकेट तथा सपा के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज की अगुवाई में दर्जनों सपाई योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे।
आपको बता दें कि, एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्र सपा जनों को संबोधित करते हुए विक्रांत अकेला ने कहा कि, इस समय उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल साबित हो गए हैं। अब बदमाशों का इस कदर मनोबल बढ़ चुका है, कि वह पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार का इस्तकबाल विफल हो चुका है।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में सपा नेताओं द्वारा की गई मांग जिसमें कहा गया है कि, मारे गए पुलिस के जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाए साथ ही जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उन्हें मुआवजे के तौर पर उनके परिवारों को 2-2 करोड़ों रुपए दिया जाए, शहीद हुए पुलिसजनो के परिवार में 1 सदस्य को तत्काल सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को आतंकी घोषित किया जाए। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि, अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए, साथ ही साथ शहीद परिवार के बच्चों को आजीवन मुफ्त शिक्षा व्यवस्था की जाए।
इस मौके पर पूर्व युवा युवजन सभा अध्यक्ष धीरज यादव, अनस सिद्दीकी, अभिषेक यादव, शमशुल हक कुरैशी, राहुल यादव, भोला यादव, सुरेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार यादव, शिवकमल दीक्षित, दीपक मौर्य, उमेश यादव सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन लेने के बाद नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा ने सपा नेताओ को आश्वस्त किया कि, जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को उनका ज्ञापन भेज दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ