अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ के गंगा घाटों पर होने वाले पूर्णिमा में गंगा स्नान को लेकर प्रशासन इसबार चुस्त- दुरुस्त दिख रहा है।
       आपको बता दें कि, पूर्णिमा में दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए डलमऊ के घाटों पर आते हैं, और साथ ही आसपास के मंदिरों में पूजा अर्चना करते हैं। कोरोना महामारी के चलते इस बार पूर्णिमा में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, इस बार प्रशासन द्वारा महामारी के चलते एक साथ गंगा घाटों पर 5 से अधिक श्रद्धालुओं को इकट्ठा खड़े होने नहीं दिया जाएगा।
      इसके लिए शनिवार को एडिशनल एसपी नित्यानंद राय व एडीएम रामविलास तथा उपजिलाधिकारी सविता यादव ने  डलमऊ के घाटों पर जाकर निरीक्षण किया, तथा निरीक्षण के दौरान स्थानीय गंगा पुरोहितों से बात कर लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि, 5 से अधिक श्रद्धालु एक साथ किसी भी गंगा पुरोहितों के पास एकत्रित नहीं होना चाहिए, साथ में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग तथा सैनिटाइजर आदि का प्रयोग कराए जाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
      एडीएम रामविलास ने बताया कि, इस बार श्रावण मास में सावन के सोमवार को मन्दिरों में होने वाले जलाअभिषेक के लिए कांवर यात्रा पूर्ण रूप से रोक दी गई है, जो भी श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक करना चाहते हैं, वह सोशल डिस्टेंसिंग में 2 गज की दूरी बनाए रखकर व एक-एक करके मंदिरों में जलाभिषेक करेगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश देते हुए एडिशनल एसपी ने लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराए जाने के लिए निर्देशित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ