रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: नया नगला डैंपियर नगर मथुरा निवासी इकबाल खान के 4 वर्षीय पुत्र की तबीयत पिछले महीने जून से खराब चल रही है। कल ही 03 जुलाई 2020 को इस अबोध बालक को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल से दिखा कर मां-बाप शाम को मथुरा लौट थे। लेकिन मथुरा पहुंचने पर बच्चे की तबीयत काफी खराब हो गई, जिसको तुरंत मथुरा के अशोक हॉस्पिटल स्टेट बैंक चौराहा मथुरा में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने चेक किया, तो बताया कि, इस बच्चे का हीमोग्लोबिन बहुत कम है, साथ ही प्लेटलेट्स 45000 रह गई है। इस कारण इस बच्चे को ब्लड A पॉजिटिव ( A + ) किसी डोनर के द्वारा ताजा ब्लड तुरंत दिया जाना है। बच्चे के पिता का ब्लड ग्रुप A+ ही है। लेकिन डॉक्टरों ने यह कहते हुए मना किया कि, आपने पिछले महीने ही ब्लड दिया है, इसलिए आप नहीं दे सकते हैं। बच्चे के पिता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलने वालों का ब्लड टेस्ट करवाया, तो किसी का भी इस ग्रुप का ब्लड नहीं निकला।
आपको बता दें कि, ब्रिज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के मुताबिक बच्चे के पिता इकबाल खान ने उनसे रात 11:00 बजे संपर्क किया तो, उन्होंने बताया कि, उनके बच्चे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है। उन्हें तुरंत एक डोनर A+ की आवश्यकता है।
जिस पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने रात में ही अपनी टीम के लोगों से संपर्क किया, तो टीम से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा उर्फ बॉबी प्रदेश सचिव महिला प्रकोष्ठ प्रेमलता चौधरी एबी पॉजिटिव ( A+ ) दो डोनर मिल गए। रात में ही दोनों लोगों ने लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक नेशनल हाईवे 2 मथुरा में पहुंचकर अपना टेस्ट करवाया। ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा के निर्देशन में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा के द्वारा अपना रक्त दिया गया, जिससे अबोध बच्चे की जान बचाई जा सकी।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने ब्लड डोनेट के उपरांत कहा कि, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है आज उन्हें खुशी है कि, वे किसी छोटे बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए अपना रक्त दे रहे है। डॉक्टर के द्वारा आज 4 जुलाई 2020 को एक बार फिर उसी बच्चे के लिए एबी पॉजिटिव ( A+) के डोनर द्वारा एक यूनिट ब्लड और मांगा गया था, जिसकी पूर्ति करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार मोहित चतुर्वेदी ने पहल करते हुए बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए स्वेच्छा से अपना रक्त दिया।
प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, उनकी टीम लगातार समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है, 1 हफ्ते में दो लोगों की जिंदगी बचाने के लिए उनकी टीम के लोगों ने कोरोना महामारी में भी अपना रक्तदान करके लोगों की जिंदगी बचाने का काम कर रहे हैं।
वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा है कि, उनकी टीम लॉकडाउन में लगातार काम कर रही है। आज उसी के अंतर्गत उनके पतिदेव मनोज शर्मा के द्वारा एक छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए अपना रक्तदान किया है।
इस अवसर पर ,प्रदेश सचिव प्रेमलता चौधरी, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल ,पीयूष चौधरी ब्लड बैंक के सीनियर लैब टेक्नीशियन अमित कुमार धर्मेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ