जिला टॉपर छात्रा को बधाई देने पहुँचे विधायक।।Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: मुराई बाग कस्बे के आदर्श नगर निवासी शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव की पुत्री आस्था श्रीवास्तव यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान के साथ ही जिले में प्रथम स्थान आने पर सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह छात्रा के घर जाकर मुंह मीठा कराया और बधाई दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
    आपको बता दें कि, हाई स्कूल की परीक्षा प्रणाली में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही छात्रा आस्था श्रीवास्तव को बधाई देने का ताता लगा हुआ है। होनहार छात्रा की काबिलियत को देखकर सरेनी विधायक ने छात्रा से कहा कि, आप इसी तरह मेहनत करती रहें कामयाबी आपके कदमों के नीचे होगी। उन्होंने यह भी बताया कि, आपके सपने को साकार किया जाएगा। डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना बहुत ही सराहनीय कार्य होता है। आज के दौर में पढ़ लिख कर डॉक्टर तो बन जाते हैं, लेकिन समाज सेवा करने की वजह वह प्राइवेट हॉस्पिटल खोल कर बैठ जाते हैं। लेकिन आपकी मेहनत को देखकर लगता है कि, डलमऊ क्षेत्र को बहुत जल्द एक अच्छा डॉक्टर मिलेगा। 
    इस मौके पर प्रभाकर श्रीवास्तव ,मंडल महामंत्री महेंद्र पटेल, विनीत कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ