तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
लालगंज/रायबरेली: आज उत्तर प्रदेश कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के तहत आरपीएल प्रशिक्षण का शुभारंभ  किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीपीएमयू विवेक कुमार सिंह  और मुख्य अतिथि उमा शंकर ने फीता काटकर शुरू किया।
     आपको बता दें कि, इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षित लोगों को भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र अर्जित करा कर उनको रोजगार परक बनाना है। संस्था के प्रबंधक बालेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया एवं प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म वितरित कराके रोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।
     इस मौके पर विनोद, हर्षित, आनंद, मनोज, सविता आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ