प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: मुराई बाग कस्बे के आदर्श नगर निवासी शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव की पुत्री आस्था श्रीवास्तव यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान के साथ ही जिले में प्रथम स्थान आने पर पृथ्वी संरक्षण के संस्थापक राजेंद्र वैश्य व डलमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने छात्रा के घर जाकर मुंह मीठा करा कर बधाई दी, एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
आपको बता दें कि, हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में प्रथम एवं प्रदेश में सातवाँ स्थान प्राप्त करने में कामयाब रही छात्रा आस्था श्रीवास्तव को बधाई देने का ताता लगा हुआ है। छात्रा का सपना है कि, वह अपनी दादी की तरह डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगी। होनहार छात्रा की काबिलियत को देखकर पृथ्वी संरक्षण के संस्थापक ने छात्रा से कहा कि, आप इसी तरह मेहनत करती रहो, कामयाबी आपके कदमों के नीचे होगी। डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना बहुत ही सराहनीय कार्य होता है।
इस मौके पर इंजी0 कीर्तिमान वैश्य, अभिषेक यादव(उपनिरीक्षक),
राज्यसभा टीवी में कार्यरत अंशुमान वैश्य, विवेकानंद दीक्षित, प्रभाकर श्रीवास्तव, परमानन्द दीक्षित मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ