प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: आषाढ़ माह की गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों की संख्या में विभिन्न क्षेत्रो से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पतित पावनी मां गंगा नदी के आंचल में आस्था की डुबकी लगा कर मन्नतें मांगी।
आपको बता दें कि, आषाढ़ मास की गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की पूर्णिमा के 1 दिन पूर्व से ही भीड़ एकत्रित होने लगी। रविवार को अर्ध रात्रि से ही श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में स्नान करना प्रारंभ कर दिया। सुबह 7:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली तथा दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने लगी।
गुरु पूर्णिमा पर कस्बे के सड़क घाट वीआईपी घाट रानीजी, शिवाला घाट, गऊघाट, पक्का घाट, संकट मोचन घाट, पथवारी घाट सहित आधा दर्जन से अधिक स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होने की वजह से मुराई बाग चौराहे पर करीब 2 घंटे से अधिक जाम लगा रहा।
गुरु पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए सबसे अधिक डग्गामार वाहन और बाइकों में सवार होकर श्रद्धालु गंगा तट पर आए हुए थे, जिसकी वजह से चौराहे से लेकर गंगा घाट मार्ग तक भारी जाम लग गया।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

0 टिप्पणियाँ