प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: एक ईमानदार सिपाही अरुण यादव की वजह से एक श्रद्धालु की बाइक चोरी होते होते बच गई।
आपको बता दें कि, रविवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दुसौती गांव निवासी अमरीन बहादुर सिंह गंगा नदी में स्नान करने के लिए आए हुए थे। वह पथवारी घाट पर बाइक खड़ी करके गंगा नदी में स्नान करने लगे। इसी बीच बाइक चोरों का गिरोह नई मोटरसाइकिल के पास मंडराने लगा। चोरों की गतिविधि को देखकर सिपाही को शंका हुई, चोर पहले हैंडल को सीधा कर रहे थे, उसके बाद बैग निकालने लगे तभी सिपाही चोरों की तरफ दौड़ पड़ा।
सिपाही को अपनी तरफ आता देख चोर मोटरसाइकिल की चाबी और बैग वहीं छोड़कर भाग निकले। सिपाही अरुण कुमार ने बताया कि, घाट पर तीन बाइक चोर थे, दो चोर श्रद्धालु पर ध्यान लगाए बैठे थे। उसके बाद एक चोर बाइक चला रहा था। जब चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया, तो सभी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
सिपाही की अच्छी कार्यशैली को देखकर श्रद्धालुओं तथा नगरवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन की जमकर प्रशंसा हो रही है।

0 टिप्पणियाँ