रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावा थाना के अंतर्गत ग्राम सभा नींवा मजरे दुर्गा खेड़ा मे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के अनुसार सरस्वती पत्नी सुंदर सिंह 32 अपने बच्चों एवं पति के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। बीती देर रात सरस्वती ने किसी बात से क्षुब्ध होकर अंदर कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। घर वालों के अनुसार प्रातः बिस्तर पर न मिलने पर उसे ढूड़ा गया, तो सरस्वती अन्दर कमरे में पंखे से लटकी मिली।
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मौके पर पहुंची फारेन्सिक टीम भी जांच कर घटना के कारणो का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सरस्वती अपने पीछे दो बेटियों शुभी सिंह 9 वर्ष, संस्कृति 3 वर्ष को छोड़ गई। वहीं इस हृदय विदारक घटना से घरवालो का रो रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ