रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के कौशांबी सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और लोकसभा की आचार विचार समिति के सभापति विनोद सोनकर के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी के रायबरेली के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने लखनऊ पहुंचकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में केक कटवाकर उनका जन्म दिवस मनाया। साथ ही उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
आपको बता दें कि, रायबरेली से भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश कार्यालय जाकर उनके जन्मदिवस को मनाए जाने से अभिभूत होकर सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि, वह इस सम्मान को कभी भुला नहीं पाएंगे, और सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, इन सभी लोगों ने जो आत्मीयता उनके साथ दिखाई है। वह वचन देते हैं कि, इसके वह सदैव आभारी रहेंगे, तथा दुख और सुख की घड़ी में इन सभी लोगों के साथ खड़े रहना उनका नैतिक कर्तव्य है।
श्री सोनकर ने यह भी कहा कि, जन्मेजय उभरते हुए युवा नेता है। इनका भविष्य काफी उज्जवल है। राष्ट्र और समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर यह क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे।
इस मौके पर उनके साथ जिला आईटी सेल के अध्यक्ष अविनाश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष महराजगंज सूर्य प्रकाश वर्मा, युवा नेता विकाश लोधी, दीपक भदौरिया, राजू सिंह आदि भी मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ