टीकाकरण 2.0 हुआ शुरू, स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई वैक्सीन की दूसरी डोज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज सीएससी में टीकाकरण 2.0 शुरू हो चुका है। जिन स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज ली थी, उन्हें आज दूसरी डोज दी गई है। नियमानुसार पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जानी थी। इसी क्रम में आज सीएचसी महराजगंज में 138 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी भेज दी जानी थी जिसमें से अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन सहित 123 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई।


   आपको बता दें कि, महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन के मुताबिक कोरोना के प्रथम टीकाकरण अभियान के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब स्वास्थ्य कर्मी भी इस अभियान में उत्साह पूर्ण ढंग से आगे बढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इसका नतीजा यह रहा कि, दूसरे चक्र के प्रारंभ होने पर कुल 138 में से 123 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। इनमें महिलाएं फिर एक बार आगे रही। 123 में से 96 महिलाएं तथा 27 पुरुषों ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के बात सभी स्वस्थ और सुरक्षित अपने अपने गंतव्य पर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ