उन्नाव जिले के बबुरहा में बेटियों की नृसंस हत्या
एक बेटी जीवन मृत्यु के बीच अस्पताल में जूझ रही
पीड़ित परिवार से किसी को मिलने नहीं दे रही पुलिस
धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने परिजनों से मिलने दिया
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी ने अपने साथियों के साथ उन्नाव जिले के असोहा थाना के अन्तर्गत बबुरहा गाँव पहुँचे जहाँ पर पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार से किसी को मिलने नहीं दे रहा है। परिवार से मिलने को लेकर संजय पासी मौके पर ही धरने पर बैठ गये। धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों से मिलने का मौका दिया।
उल्लेखीनय है कि गाँव से तीन बेटियाँ चारा काटने खेत गयी थी, तीनों की हत्या का प्रयास किया गया। दो बेटियों ने मौके पर दम तोड़ दिया, तीसरी बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहाँ वह जीवन-मृत्यु के बीच जूझ रही है। इस अवसर पर संजय पासी ने कहा कि योगी सरकार में बेटियों पर अत्याचार बढ़ गये हैं। दलित बेटियों की सरेआम हत्या कर दी गयी। प्रशासन घटना पर पर्दा डालने का काम कर रहा है। श्री पासे ने कहा कि दलित समाज इन घटनाओं पर मूक दर्शक बना रहेगा। अन्याय के खिलाफ जनान्दोलन करेगा।
पीड़ित परिवार से मिलने वालों में मुख्य रूप से महेश पासी, धीरज पासी, देशराज पासी, सोनू पासी, हिमाँशु गौतम, सनी गौतम, आशीष गौतम, शैलेन्द्र कुमार, अरूण पासी, सचिन पासी, पिन्टू पासी, गंगा प्रसाद राजवंशी, विजय कुमार पासी, दिनेश पासी, मोहित पासी आदि लोग रहे।

0 टिप्पणियाँ