रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की 145वीं जयंती 23 फरवरी 2021 को है। बाबा गाडगे का समाज सुधार आन्दोलन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध में व्यतीत हुआ। उन्होनें शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। संत गाडगे निष्काम कर्मयोगी थे। उन्होनें महाराष्ट्र के कोने-कोने में अनेक धर्मशालाएँ, गौशालाएँ, विद्यालय, चिकित्सालय तथा छात्रावासों का निर्माण कराया, लेकिन अपने लिए एक कुटिया तक नहीं बनवाई।
आपको बता दें कि, समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने बताया कि 23 फरवरी दिन मंगलवार को 11ः00 बजे दिन में संत गाडगे चैक निकट जिलाधिकारी आवास चैराहे पर स्थापित प्रतिमा स्थल पर समाजवादी व्यापार सभा रायबरेली के तत्वाधान में संत गाडगे महाराज की जयन्ती मनायी जायेगी।

0 टिप्पणियाँ