रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील महराजगंज में मामला उस समय भड़क उठा जब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए प्रस्ताव को ना मानते हुए, न्यायालय में पत्रावलियों की सुनवाई शुरू कर दी।
आपको बता दें कि, कलेक्ट्रेट बार रायबरेली में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता काफी दिनों से न्यायिक कार्य से विरत है। उसी के समर्थन में आज तहसील महराजगंज के अधिवक्ताओं ने एक प्रस्ताव तहसीलदार न्यायायल एवं उपजिलाधिकारी न्यायालय को भेजा। जिस पर तहसीलदार ने प्रस्ताव को ना मानते हुए, न्यायालय में पत्रावलियों की सुनवाई के लिए पुकार कराना शुरु कर दिया।जिसके विरोध में सभी अधिवक्ता सयुक्त रुप से नारेबाजी करते हुए तहसीलदार न्यायालय पहुंचे, तथा तहसीलदार और अधिवक्ताओं के बीच बातचीत हुई। जिस पर तहसीलदार ने न्यायायल ना चलाने एवं प्रस्ताव को स्वीकार करने में सहमति व्यक्त किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
इस मौके वरिष्ठ अधिवक्ता शिवसागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, विद्यासागर अवस्थी, प्रदीप श्रीवास्तव, राजेश शुक्ल, मनीष तिवारी, अमित शुक्ला, ज्योति प्रकाश अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, राधेश्याम, पंकज श्रीवास्तव, अतुल पांडेय, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ