रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के पारा कला गांव स्थित सुविख्यात श्री गौरी शंकर बाबा के मंदिर प्रांगण में विशाल राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंचकर रामकथा के आयोजन का आनंद ले रहे।
आपको बता दें कि, विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विगत 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार से विशाल राम कथा का आयोजन 22 फरवरी 2021 तक अनवरत चलता रहेगा, तथा 23 फरवरी को पूर्ण आहूत एवं विशाल भंडारे का आयोजन काफी कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर भंडारे का आनंद उठाएं।
विदित हो कि, कथा वाचक परम पूज्य श्री अवधेशानंद जी शास्त्री अयोध्या द्वारा राम कथा का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें दिन में 2:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक, व रात्रि में 8:00 बजे से 10:00 बजे तक श्रोता पहुंचकर राम कथा का आनंद उठा रहे हैं। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अजय कांत मिश्र ने दी है।


0 टिप्पणियाँ