रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पशु आरोग्य मेले में आए हुए सभी पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया। तथा सरकार द्वारा पशुओं को दी जाने वाली अनेक कल्याणकारी योजनाओं को भी विस्तृत से जानकारी दी गई। यह उद्गार महराजगंज क्षेत्र के असनी गांव में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए पशु मुख्य चिकित्सा अधिकारी महराजगंज डॉ अजय कुमार कनौजिया संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का आयोजन असनी ग्राम सभा में संपन्न हुआ, तथा पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का निशुल्क आयोजन कर दवा वितरित की गई। मेले में 286 पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया, साथ ही निशुल्क दवा भी वितरित की गई।
पशु आरोग्य मेले में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी ने उपस्थित किसानों को पशु आरोग्य मेल मेले के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पर पूर्व ग्राम प्रधान असनी व पूर्व ग्राम प्रधान नारायणपुर भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर डॉ अजय कुमार कनौजिया, डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, डॉक्टर जावेद आलम, डॉक्टर सुरेश चंद्र, अमित कुमार, अंकित कुमार, पंकज सिंह, अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ