बीडीओ ने कोरोना को लेकर की गई आधारभूत तैयारियों का लिया जायजा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ का निरीक्षण कर कोरोना महामारी को लेकर की गई आधारभूत तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सीएचसी में मास्क, सैनिटाइजर आदि स्टाक चेक किया। जिसके पश्चात अजय कुमार सिंह ने क्वारंटाइन किए गए व्यक्तियों को बांटी जा रही राहत किटों की गुणवत्ता परखी और किटों का अपने सामने वजन कराया। निरीक्षण में गुणवत्ता एवं वजन के मामले में किटें संतोषजनक पाई गई।
     आपको बता दें कि, अजय कुमार सिंह ने बताया कि, क्वारंटाइन किए गए गए सभी लोगों को राहत किटें बांटी जानी हैं। जिनमें से अधिकांश लोगों को राहत किटें बांटी जा चुकी हैं। बाकी बचे लोगों को राहत किटें बांटी जा रही हैं। 
     इस मौके पर एडीओ पंचायत जितेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अभिषेक सिंह सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ