विगत 20 अप्रैल को सलेथू गांव में चाय बनाते समय जली युवती स्वाति पांडे का लखनऊ में इलाज के दौरान मौत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में विगत 20 अप्रैल को चाय बनाते समय आग लग जाने से झुलसी 20 वर्षीय युवती कुमारी स्वाति पांडे का इलाज के दौरान लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में आज मृत्यु हो गई। जिससे गांव में मातम का माहौल हो गया।
     आपको बता दें कि, विगत 20 तारीख की दोपहर अजय कुमार पांडे की पुत्री स्वाति सरसों की पिन्जी चूल्हे में डाल कर चाय बना रही थी कि, अचानक आग ने उसके कपड़ों को पकड़ लिया और वह बुरी तरह झुलस गई थी।
     इलाज के लिए उसे तत्काल इस सीएचसी महराजगंज लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ केजीएमसी रेफर किया था।
      मिली जानकारी के मुताबिक आज तक इलाज के दौरान स्वाती की मृत्यु हो गई और उसका शव गांव लाया गया। जिससे परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ