रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव में चारा देने गई 65 साल की वृद्धा पर बैल ने हमला बोल दिया। सीगो से वार किए और हादसे में बैल का सींग उसके पेट में घुस गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। यहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राजकुमार शुक्ला की पत्नी विष्णु कांति अपने बैल को चारा देने गई थी, कि अचानक उसने विष्णु कांति पर हमला बोल दिया और हमले में सींगे विष्णु कांति के पेट में घुस गई। हादसा देख परिजन दौड़े और उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ