असनी हरदोई हसनपुर और नारायणपुर से 8 लोगों के लखनऊ भेजे गए नमूना सैंपल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: असनी और सलेथू  गांव के रहने वाले 2 लोगों के कोरोना  पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन गांवों को हॉटस्पॉट मानकर 3 किलोमीटर की परिधि में आने वाले असनी, अटरा, हरदोई सलेथू, हसनपुर और नरायनपुर गांव में व्यापक अभियान चलाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था। इनमें 8 लोगों को खांसी बुखार आदि के लक्षण पाए जाने पर इन्हें चिन्हित करके जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां से इनके नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
      आपको बता दें कि, स्वास्थ्य विभाग ने 12 टीमें बनाकर इन गांवों में कुल 3221 घरों में रहने वाले 16632 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया था, और 1031 घरों को सेंनेटाईज भी किया था।  इनमें 8 लोग ऐसे पाए गए थे, जिनमें खांसी, बुखार, बदन दर्द की शिकायत पाई गई थी। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी अधीक्षक डा भावेश कुमार यादव ने बताया कि, आठो की स्थिति के बारे में जिला मुख्यालय को जानकारी दी गई थी। वहां से इन 8 लोगों को कोरनटीन कर इनके सैंपल लेने के लिए रायबरेली बुलाया गया था। 
     इसी क्रम में महराजगंज सीएचसी ने पुलिस की मदद लेकर सभी 8 लोगों को जिला मुख्यालय रवाना कर दिया। अधीक्षक ने बताया कि, इनमें हसनपुर के चार लोग, असनी के दो हरदोई और नरायनपुर का एक-एक व्यक्ति शामिल है। हालांकि सभी सभी 8 लोग जाने में ना-नुकुर कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पुलिस का सहारा लेकर आठों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय  रेफर कर दिया है। इनके सैंपल लेने के बाद लखनऊ भेजे जाने के बाद क्या रिपोर्ट सामने आती है। यह बाद में ही पता चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ