सांसद सोनिया गांधी द्वारा निरंतर घर-घर भेजवाई जा रही राहत सामग्री।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में गरीब तबका परेशान है। किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने के लिए सांसद सोनिया गांधी ने राहत सामग्री भेजी है, जिसका वितरण कार्य तेज गति से चल रहा है। बुधवार को महराजगंज क्षेत्र में क्षेत्रीय कांग्रेसियों ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनोज कसेरा, युवा कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, अंकुर जायसवाल, मनीष वैश्य, गगन वैश्य, अमन वैश्य, हिमांशु वैश्य ने प्रमुख रूप से उपस्थित होकर राहत सामग्री की किट जरूरतमंदों में बांटी, तो लोगों के चेहरे खिल उठे।
      आपको बता दें कि, महराजगंज कस्बा सहित क्षेत्र में जिन घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं हो पा रहा है। ऐसे घरों और परिवारों की तलाश करके उन्हें राहत सामग्री पहुंचाने का क्रम लाख डाउन के शुरुआती दौर से ही कांग्रेश पार्टी द्वारा व्यापक रूप से किया जा रहा है। युवा कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य की अगुवाई में कस्बे के वार्डों तथा क्षेत्र में अभी तक लगभग 200 परिवारों को राहत सामग्री की किट बांटी गई है।
      प्रिंसू वैश्य और उनके साथियों ने व्यापक रूप से अभियान चलाकर घर-घर जाकर पात्र लोगों को किट प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि, सोनिया गांधी उनके इस दुख में साथ खड़ी हैं। किसी भी जरूरतमंद को कोई तकलीफ नहीं होने पाएगी। आगे भी मदद पहुंचाने के लिए हरसंभव कोशिश होगी।
      इस मौके पर जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ