भाजपा नेता अतुल सिंह ने जरूरतमंदों व गरीबों में बांटी राहत सामग्री।। Raebareli news ।।

लोगों को राहत सामग्री देते भाजपा नेता अतुल सिंह के समर्थक निशांत सिंह
रायबरेली शहर के विभिन्न वार्डों में भाजपा नेता ने किया राहत सामग्री वितरण
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर स्थानीय भाजपा नेता अतुल सिंह ने रायबरेली शहर के विभिन्न वार्डों में विधवाओं, विकलांगो, गरीबों, जरूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण किया।
     आपको बता दें कि, कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो की सेवा अभियान के तहत आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने रायबरेली नगर के विभिन्न वार्ड़ो के जरुरतमंदो को अपने प्रतिनिधि निशान्त सिंह के हाँथों खाद्य सामग्री किट (राशन) वितरण कराया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए निशान्त सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार पहले चरण के लाक डाउन से ही गरीबों वऊ जरुरतमंदो की सेवा कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि, तीसरे चरण के लाक डाउन होने पर भी अतुल सिंह का पूरा प्रयास है कि, गरीबो व जरुरतमंदो को राशन सामग्री वितरित किया जाये। ताकि रायबरेली जनपद का कोई भी गरीब लॉक डाउन के दौरान भूखा ना सोए।
      वहीं हमारे संवाददाता की भाजपा नेता अतुल सिंह के साथ हुई टेलीफोनिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि, वैश्विक महामारी को लेकर जब से देश में लाकडाउन लागू हुआ है, तब से वह किसी न किसी रूप में लोगों की सेवा निरंतर करते आ रहे हैं। श्री सिंह ने बताया कि, वह संकल्प बद्ध तरीके से गरीबों की सेवा कर रहे हैं। ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा की गई अपील के तहत वे उसे पूरा करने में स्वयं या अपने समर्थकों द्वारा लगातार गरीबों में राशन पहुंचाने का सिलसिला जारी कर रखा है।
    उन्होंने बताया कि, उनके समर्थकों द्वारा गरीबों में दिए जा रहे राशन किट में राहत सामग्री के रूप में 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 5 किलो आलू, प्याज, सरसों का तेल एवं नमक तथा चीनी, चाय की पत्ती दिया जा रहा है। साथ ही राशन किट वितरण के क्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
      इस अवसर पर अक्षय सिंह, राजेश पांडेय, पप्पू सिंघ, बाबादीन, राम सेवक वर्मा, देव नरायन पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ