जान हथेली पर लेकर ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से समूचा विश्व जूझ रहा है। कोरोना वायरस समूचे विश्व में अब तक लाखों लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। सुपर पावर अमेरिका, चीन, इटली, स्पेन, फ्रांस सहित देशों में कोरोना वायरस कहर बनकर लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण से भारत भी अछूता नहीं है। देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जहां हर किसी में मौत का खौफ दिखाई दे रहा है।
वहीं संकट काल में पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। जिनके सम्मान में आगे आई शिवगढ़ क्षेत्र की दहिगवां ग्राम प्रधान मीना शुक्ला की ओर से प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ला ने कोरोना योद्धा पत्रकार बृजेश कुमार शुक्ला, अनन्त सिंह, राम जी जायसवाल, बृजेंद्र कुमार पांडेय, अंगद राही, विपिन कुमार पांडेय को सुरक्षा कवच के रूप में गमछा, मास्क एवं हैंडवास देकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, पत्रकारों को सम्मानित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ला ने कहा कि, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। लोग शासन-प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। फिर भी हर किसी को अपनों की चिंता सता रही है। ऐसे में कोरोना फाइटर्स पत्रकार अपनी जान की परवाह किए बगैर ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग करके लोगों तक पल-पल की अपडेट एवं सूचनाएं पहुंचा रहे हैं। यही नही लोगों में भय व्याप्त करने वाली अफवाहों का सच लोगों के सामने लाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सचेत कर रहे रहे हैं। जिसके लिए पत्रकार साथियों की जितनी सराहना की जाए कम है।
इस मौके पर प्रेम कुमार शुक्ला, हरेकृष्ण पाण्डेय, विजयकांत मिश्रा, मनु शुक्ला, हर्षित शुक्ला, कल्लू सिंह, श्रीकुमार शुक्ला, छेदालाल, कृपाशंकर शुक्ला, लाल बाजपेई सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ