रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से ग्रामीणों को बचाने के लिए निकले राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने ग्राम पंचायत बैंती के वार्ड नंबर 7 से सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ क्षेत्र के बैंती कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिवगढ़ खण्ड कार्यवाह रामजी जायसवाल के नेतृत्व में बजरंगी शाखा के शाखा कार्यवाह आलोक कुमार बाजपेई, राष्ट्रीय स्वयंसेवक कमल किशोर रावत, शिवराज रावत ने डोर टू डोर एवं गली मोहल्लों को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया है। वतन के रखवाले बनकर निकले स्वयंसेवकों के इस कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है। इस दौरान स्वयं सेवक लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत करते नजर आए।
विदित हो कि, जब से लाकडाउन शुरू हुआ है तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता कहीं भोजन वितरण तो कहीं मास्क वितरित कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का सेवा का काम निरंतर जारी है। जिसमें मुख्य रूप से खण्ड कार्यवाह रामजी जायसवाल, शाखा कार्यवाह आलोक बाजपाई, शिवराज रावत, कमल किशोर रावत सहित स्वयंसेवक निरंतर सेवा कार्य में लगे हुए हैं।
इस मौके पर वार्ड मेंबर अंगद राही, रामधन रावत मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ