महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी ग्राम प्रधान मीना शुक्ला
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: कोरोना वायरस कोविड-19 के इस संक्रमण काल में शिवगढ़ क्षेत्र की दहिगवां प्रधान मीना शुक्ला नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनकर जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने के साथ ही अपनी ग्राम पंचायत को कोरोना महामारी से बचाने में जुटी हुई हैं। जिनके इस कार्य की समूचे जनपद में सराहना हो रही है।
आपको बता दें कि, समूचा विश्व कोरोना महामारी के संकट काल के दौर से गुजर रहा है। विशेषज्ञों की माने तो लॉकडाउन सोशल, डिस्टेंसिंग एवं सावधानियां बरतकर ही कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। जिसके लिए प्रशासन ने घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क एवं गमछा लगाना अनिवार्य कर दिया है। ताकि कम्युनिटी ट्रांसमिशन न फैल सके। जहां देश में एक महीने से अधिक समय से चल रहे लॉकडाउन से ग्रामीण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। तो वहीं मेडिकल स्टोरों पर महंगे दामों में मास्क बेचे जा रहे हैं, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्तियों की पहुंच से काफी दूर हैं।
ऐसे में नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनकर जरुरतमन्दों सेवा कर रही शिवगढ़ क्षेत्र की दहिगवां प्रधान मीना शुक्ला कोरोना के इस संकटकाल में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने के साथ ही लॉकडाउन का पालन करते हुए अपनी जेठानी प्रकाशिनी शुक्ला, बेटी दीक्षा शुक्ला, भतीजी रोशनी शुक्ला, श्वेता शुक्ला,ममता के साथ घर में टू लेयर के मास्क बनाकर 500 से अधिक ग्रामीणों को मास्क और साबुन वितरित कर चुकी है।
खादी कपड़े से बनाए गए मास्क बाकायदा तिरंगे के रंग में डिजाइन किए गए हैं। जिससे देश प्रेम की भावना झलक रही है। तिरंगे के रंग में डिजाइन किए गए मास्क लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। प्रधान मीना शुक्ला ने बताया कि, अभी 2,000 से अधिक मास्क बनाने का लक्ष्य है। जिनके इस काम में उनके पति पवन शुक्ला और उनका परिवार पूरा सपोर्ट कर रहा है। अपने इस कार्य से मीना शुक्ला समूचे जनपद में महलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुकी हैं। जिनके जज्बे को हर कोई सैल्यूट कर रहा है।

0 टिप्पणियाँ